फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal statement on modi govt.

पूर्व सीएम ने गिनाईं मोदी सरकार की ये उपलब्धियां

Fri, 24 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
dhumal statement on modi govt.

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने एनडीए सरकार के अब तक के कार्यकाल को उत्साहजनक और बेहतरीन बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश के विकास और समृद्धि के लिए किसानों, गरीबों, मजदूरों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय सरकार की जन विकास की कई योजनाओं और विकास के कार्यक्रमों से जहां देश भर में जनता की एनडीए सरकार के प्रति विश्वास में बढ़ोतरी हुई है वहीं ‘मेक इंन इण्डिया’ के प्रति स्पष्ट सोच व कुशल विदेश नीति के कारण दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रदेश सरकार के लिए भी धन देने में कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि फसलों का मुआवजा 50 प्रतिशत फ सल नष्ट होने के बजाए अब 33 प्रतिशत फ सल नष्ट होने पर मिलेगा और इसके साथ मुआवजा की रकम को भी बढ़ाकर डेढ़ गुणा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसान उसकी भूमि के अधिग्रहण होने की सूरत पर बाजार भाव से चार गुणा अधिक कीमत प्राप्त करेगा और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्गों के लिए 9500 करोड़ रूपये से अधिक की राशि और रेलवे के विस्तारिकरण के लिए 353 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। धूमल ने कहा कि आर्थिक सहायताओं के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में आईआईएम और बिलासपुर जिला में एम्स खोलने की घोषणा भी हिमाचल प्रदेश के विकास के प्रति एनडीए सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed