फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharmashala war museum will depict the history Indo-Pak war 1971

धर्मशाला युद्ध संग्रहालय बयां करेगा भारत-पाक युद्ध में जांबाजी का इतिहास

Sat, 20 Jul 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Dharmashala war museum will depict the history Indo-Pak war 1971
- फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना के जवानों के योगदान की पूरी जानकारी प्रदेश के एकमात्र युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में मिलेगी। युद्ध संग्रहालय में भारतीस नौसेना की कॉफी टेबल बुक, सीडी और 1971 के युद्ध का जरनल (पत्रिका) रखा जाएगा।

विज्ञापन


जिसको कोई शोधार्थी अपने शोध कार्य में संदर्भ (रेफरेंस) देने में भी प्रयोग कर सकता है। शुक्रवार को युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में हथियार, नौसेना के विमान का मॉडल, मैनक्विंस, कॉफी टेबल बुक की खेप जलबपुर और नई दिल्ली से आई। जिसे आम लोगों के लिए युद्ध संग्रहालय में प्रदर्शनी को रखा जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Dharmashala war museum will depict the history Indo-Pak war 1971

इसके अलावा जवान के स्टेच्यू भी आए हैं, जिन्हें नौसेना की यूनिफॉर्म पहनाई जाएगी। उधर, सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक मनोज राणा ने कहा कि नौसेना, वायु सेना व थल सेना के हथियार सहित अन्य सामग्री जबलपुर और नई दिल्ली से युद्ध संग्रहालय धर्मशाला के लिए आई है। जिसे जल्द युद्ध संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। 

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला के नौसेना के मारकोज नेवल कंमाडो स्टेच्यू भी स्थापित किए जाएंगे। पर्यटक अब मारकोज नेवल कंमाडो के स्टेच्यू के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed