{"_id":"643405bf974e88a63e00aae5","slug":"dharamshala-trial-will-be-held-on-22nd-for-hpca-s-women-s-residential-academy-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: एचपीसीए के महिला आवासीय अकादमी के लिए 22 को होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: एचपीसीए के महिला आवासीय अकादमी के लिए 22 को होगा ट्रायल
Mon, 10 Apr 2023 06:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:20 PM IST
सार
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास हिमाचल का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाना होगा। इसके बिना खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम की महिला आवासीय अकादमी में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को ट्रायल होगा। इसमें एक सितंबर 2004 के बाद जन्मी खिलाड़ी भाग ले सकती है। वहीं ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास हिमाचल का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाना होगा। इसके बिना खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
सुबह दस बजे शुरू होने वाले ट्रायल में महिला खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के अलावा अपने प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि एचपीसीए के धर्मशाला की महिला आवासीय अकादमी में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को ट्रायल होगा। इस दिन खिलाड़ियों को सुबह ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा खिलाड़ी पूरी ड्रेस कोड में ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। वहीं इस ट्रायल में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन