{"_id":"68c7b320b04cc685f8097019","slug":"dharamshala-flights-will-increase-at-gaggal-airport-from-september-18-aviation-companies-released-the-schedu-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट पर 18 सितंबर से बढ़ेंगी उड़ानें, विमानन कंपनियों ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट पर 18 सितंबर से बढ़ेंगी उड़ानें, विमानन कंपनियों ने जारी किया शेड्यूल
Mon, 15 Sep 2025 12:04 PM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:04 PM IST
सार
खराब मौसम और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बंद हुई उड़ानें एक बार फिर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरसात के मौसम के आधिकारिक तौर पर समाप्त होते ही गगल एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। खराब मौसम और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बंद हुई उड़ानें एक बार फिर से शुरू होंगी। विमानन कंपनियों ने इन फ्लाइटों का शेड्यूल बुकिंग साइटों पर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर से गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की तीन और इंडिगो की दो उड़ानें संचालित होंगी। स्पाइस जेट एक बंद उड़ान को दोबारा शुरू कर रही है।
विज्ञापन
इससे एयरपोर्ट पर उसकी फ्लाइटों की संख्या तीन हो जाएगी। शेड्यूल के अनुसार सोमवार और शुक्रवार को दो-दो, जबकि अन्य दिनों में तीन-तीन उड़ानें होंगी। वहीं, इंडिगो की पहले से चल रही दोनों उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। बता दें कि इस बार मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में पिछले दो तीन माह से बारिश ने खूब कहर बरपाया है। इसके चलते जहां प्रदेश के कई हिस्सों के सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। इससे सैलानियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। 15 सितंबर के बाद राज्य में बारिश का मौसम खत्म माना जाता है। ऐसे में बंद पड़ीं साहसिक गतिविधियां और पर्यटक आयोजन फिर से शुरू होते हैं।
विज्ञापन
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला-मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि 15 सितंबर के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एडवांस बुकिंग के लिए होटलों में फोन आने शुरू हो गए हैं और पर्यटक मौसम व सड़कों की स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं। मौसम साफ होते ही कारोबार में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन