{"_id":"687dc6ed9cb54a795803b178","slug":"dharamshala-dushkarm-with-tourist-girl-in-a-hotel-near-mcleodganj-accused-arrested-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मैक्लोडगंज के पास होटल में पर्यटक युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मैक्लोडगंज के पास होटल में पर्यटक युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 10:21 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:21 AM IST
सार
प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के साथ लगते क्षेत्र के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के साथ लगते क्षेत्र के एक निजी होटल में दिल्ली की युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पर्यटक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आई है। रविवार सुबह उसकी तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह दोस्तों के साथ घूमने नहीं गई और होटल में ही रुकी।
विज्ञापन
इस दौरान स्वयं को होटल का एक अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सारे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। युवती की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। वहीं, आरोपी होटल का अधिकारी है कि नहीं, इस बारे में जांच चल रही है।
विज्ञापन