फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Chitta found in a vehicle belonging to a govt office, five accused of smuggling arrested

धर्मशाला: सरकारी दफ्तर से जुड़ी गाड़ी में मिला चिट्टा, तस्करी के पांच आरोपी दबोचे

Mon, 10 Mar 2025 12:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

 कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक गाड़ी चालक से पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह गाड़ी प्राइवेट नंबर है और जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के साथ जुड़ी है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Chitta found in a vehicle belonging to a govt office, five accused of smuggling arrested
चिट्टा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक गाड़ी चालक से पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह गाड़ी प्राइवेट नंबर है और जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के साथ जुड़ी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान शुभम चौधरी (28) निवासी चरान खड्ड समीप केदारनाथ मंदिर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला पुलिस टीम रविवार को गश्त पर थी। इस दौरान रामनगर स्थित निजी नर्सिंग होम के पास आरोपी वाहन से जा रहा था। इस दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली तो मौके पर पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के साथ अटैच है। वहीं, आरोपी को पूर्व में शाहपुर पुलिस ने भी चिट्टा के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच को आरंभ किया है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कृषि विवि के पास तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पास पुलिस ने तीन युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों से मौके पर पुलिस ने 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कृषि विवि पालमपुर के गेट पांच के पास एक कार में तीन युवक बैठे थे। पुलिस को देख वे घबरा गए और पुलिस ने शक के आधार पर इन तीनों की तलाशी ली तो उनसे 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कृषि विवि पालमपुर के गेट के पास मिले चिट्टे से अब कई सवाल उठने लगे हैं, जिससे यह भी जांच की जा रही है कि ये आरोपी कहीं विवि के छात्रों को तो चिट्टा सप्लाई नहीं करते हैं। हालांकि, पकड़े गए युवकों का कृषि विवि से कोई संबंध नहीं है। उधर, पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने तीन युवकों से चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदाैली में निजी काॅलेज के समीप संचालक चरस के साथ पकड़ा
उपमंडल ज्वालामुखी में पुलिस ने बदौली में एक कैफे से चरस बरामद की है। पुलिस जिला देहरा की सीआईए टीम ने कैफे में छापामारी करते हुए 375 ग्राम चरस जब्त की। टीम ने सूचना के आधार पर ज्वालामुखी के पास निजी कॉलेज के समीप स्थित बदौली में साहिल संधू निवासी कस्बा कोटला के कैफे पर छापा मारा। पुलिस ने कैफे के गल्ले की तलाशी ली, जहां से 375 ग्राम चरस बरामद की गई। साहिल संधू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ज्वालामुखी  थाना के प्रभारी विजय कुमार इस मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कैफे में नशा तस्करी तो नहीं की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed