फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Black marketing of tickets for India-New Zealand match on social media, know the whole matter

India vs New Zealand: पहले वेटिंग...फिर कमिंग सून और अब सब सोल्ड, जानें पूरा मामला

Sat, 21 Oct 2023 09:49 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की टिकटें ऑनलाइन ही बेची गई हैं। इन टिकटों की बिक्री के लिए किसी प्रकार का अभी तक ऑफलाइन काउंटर नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
Dharamshala: Black marketing of tickets for India-New Zealand match on social media, know the whole matter
सोशल मीडिया पर दिया जा रहा टिकटों का खुला ऑफर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटें ऑनलाइन बुकिंग साइट पर बेशक नहीं मिल रहीं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिकट दिए जाने की पेशकश की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्टें हैं, जहां टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। टिकट इतने महंगे हैं कि उन्हें खरीदना आम दर्शक के बस की बात नहीं। इस मैच के लिए टिकटों की बस इतनी सी ही कहानी है...पहले वेटिंग...फिर कमिंग सून और अब सोल्ड आउट...। दूसरी ओर रही सही कसर स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन काउंटर न लगने से पूरी हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रदेश के दर्शक उत्साहित थे। हर कोई इस मैच की टिकटों की खरीदारी करना चाहता था।

विज्ञापन


इसके लिए क्रिकेट प्रेमी जहां ऑनलाइन बुकिंग साइट को रोजाना खोलना नहीं भूले, वहीं उनकी उम्मीदों पर ऑफलाइन काउंटर न खुलने से पानी फिर गया। पहले दिन जब ऑनलाइन बुकिंग साइट पर मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई तो शुरुआती दौर में ही टिकट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को वेटिंग में रखा गया। इसके बाद जब-जब बुकिंग साइट को खोला गया, तो भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकटों पर कमिंग सून का लेबल चिपका पाया गया। वहीं अब जब मैच के लिए दोनों ही टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं तो ऑनलाइन बुकिंग साइट अब टिकटों को सोल्ड आउट बता रही है। एक सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर टिकट खरीदे तो खरीदे किसने। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्टें डाली गई हैं, जहां पर भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकटों को बेचने का खुला ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की टिकटें ऑनलाइन ही बेची गई हैं। इन टिकटों की बिक्री के लिए किसी प्रकार का अभी तक ऑफलाइन काउंटर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed