{"_id":"5bc04714bdec224fd6578b64","slug":"dharamshala-army-jawan-posted-in-assam-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में साथी की गोली लगने से धर्मशाला के सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में साथी की गोली लगने से धर्मशाला के सैनिक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य असम में तैनात धर्मशाला की झियोल पंचायत के सैनिक की साथी फौजी की गोली से मौत हो गई है। घटना नौ अक्तूबर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डियोल पंचायत के डिक्टू गांव के निवासी अशोक कुमार (48) पुत्र प्रताप चंद के रूप में हुई है। सैनिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह डिक्टू गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार चार महीने पूर्व ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि नौ अक्तूबर की रात दो बजे अशोक कुमार के साथी फौजी ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक अन्य सैनिक समेत अशोक कुमार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झियोल के उप प्रधान विक्रांत ने बताया कि अशोक कुमार असम में तैनात थे। उनके किसी साथी फौजी ने गोलीकांड को अंजाम दिया है। अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
उसका बेटा बी-टेक कर रहा है, जबकि बेटी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। उन्होंने बताया कि असम में सैनिक के शहीद होने के समाचार के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रधान के अनुसार सैनिक की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव डिक्टू में पहुंचेगी।