फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamsala: The Dalai Lama said a man born with compassion learns discrimination in schools

धर्मशाला: दलाईलामा बोले- करुणा के साथ पैदा हुआ मनुष्य स्कूलों में सीखता है भेदभाव

Tue, 25 Apr 2023 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 10:59 AM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि हम सबको मिलकर विचार करना होगा कि किस प्रकार से एक स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकते हैं। सिर्फ मेरा ही मुल्क या मेरा ही मजहब जैसी संकीर्ण मानसिकता ही आज की तमाम समस्याओं की जड़ है। 

विज्ञापन
Dharamsala: The Dalai Lama said a man born with compassion learns discrimination in schools
दलाईलामा से मिला फ्रांस का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने मुल्क और मजहब के आधार पर पैदा हुए भेदभाव को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि दया और करुणा का भाव हमें जन्म के साथ स्वभाव वश ही मिला है। मगर स्कूल में दाखिला लेने के साथ ही हममें हमारा मुल्क उनका मुल्क, हमारा मजहब उनका मजहब का भेदभाव पैदा होने लगता है। दुनिया में मुसीबतें पैदा करने का यह बड़ा कारण है। दलाईलामा फ्रांस के चार सदस्यीय सीनेट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बातचीत कर रहे थे। दलाईलामा ने कहा कि हम सबको मिलकर विचार करना होगा कि किस प्रकार से एक स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकते हैं।

विज्ञापन


सिर्फ मेरा ही मुल्क या मेरा ही मजहब जैसी संकीर्ण मानसिकता ही आज की तमाम समस्याओं की जड़ है। ऐसे में आज समय आ गया है कि हम केवल मानवता के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि सुबह उठने के साथ ही मेरे मन में आठ अरब लोगों की खुशी का विचार आता है। हम सभी को खुश जिंदगी चाहिए। इसके लिए सबको मिलकर प्रयास भी करने होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सुबह धर्मगुरु दलाईलामा के साथ मुलाकात की है। दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में सीनेटर जैकलीन यूस्टैच-ब्रिनियो, सीनेटर एल्स जोसेफ, सीनेटर ओलिवियर रीटमैन और सीनेट में सिविल सर्वेंट थिएरी मुनियर शामिल थे। प्रतिनिधियों ने विभिन्न तिब्बती शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थानों का दौरा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed