फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: The Dalai Lama extends greetings to followers worldwide on Buddha Purnima.

धर्मशाला: दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा पर विश्वभर के अनुयायियों को दीं शुभकामनाएं

Fri, 01 May 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 08:12 PM IST
सार

दलाई लामा ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन दिन हमें उस प्रकाश की याद दिलाता है, जो शाक्यमुनि बुद्ध ने 2,500 वर्ष पहले दुनिया को दिया था।

विज्ञापन
Dharamsala: The Dalai Lama extends greetings to followers worldwide on Buddha Purnima.
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पवित्र अवसर बुद्ध पूर्णिमा पर विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। दलाई लामा ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन दिन हमें उस प्रकाश की याद दिलाता है, जो शाक्यमुनि बुद्ध ने 2,500 वर्ष पहले दुनिया को दिया था। उन्होंने कहा कि भले ही दुनिया में व्यापक परिवर्तन आ चुके हों, लेकिन बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने विशेष रूप से ‘प्रतित्यसमुत्पाद’ (निर्भर उत्पत्ति) की गहरी समझ और सभी प्राणियों के प्रति अहिंसा व करुणा के संदेश को आज के समय में सबसे व्यावहारिक मार्गदर्शक बताया।

विज्ञापन

 

दलाई लामा ने अनुयायियों से अपील की कि वे ‘21वीं सदी के बौद्ध’ बनें। अर्थात केवल आस्था तक सीमित न रहकर बुद्ध के उपदेशों को समझें, उन पर गहराई से चिंतन करें और अपने जीवन में लागू करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए अध्ययन, मनन और अभ्यास आवश्यक है। 2,570वीं बुद्ध जयंती के इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने सभी बौद्ध भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि हर व्यक्ति बुद्ध के उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर एक अधिक सुखी और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में योगदान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed