फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamsala: Examination form will be filled through online medium in himachal Board of Technical Education

धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड में ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Fri, 28 Oct 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 07:31 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि इससे पहले परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से की जाती थी। इस साल ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
Dharamsala: Examination form will be filled through online medium in himachal Board of Technical Education
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि इससे पहले परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से की जाती थी। इस साल ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह से संचालित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए तीसरे और पांचवें सत्र के नियमित अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर छह नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा पहले और छठे सेमेस्टर (एन-2017), प्रथम, दूसरा वर्ष फार्मेसी (पुराना सिलेबस) और री-अपीयर प्रथम वर्ष फार्मेसी (नया सिलेबस) परीक्षार्थी भी बिना विलंब शुल्क के छह नवंबर तक फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद 16 नवंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 26 नवंबर तक 500 रुपये के साथ अभ्यर्थी फार्म भर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद नियमित अभ्यर्थी अपने परीक्षा फार्म की प्रति प्रिंट करवा कर अपने संबंधित संस्थान में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा जो अभ्यर्थी पास आउट हो चुके हैं या जिन अभ्यर्थियों के संस्थान बंद हो चुके हैं, वह अभ्यर्थी अपने परीक्षा फार्म की प्रति प्रिंट करके सीधे तौर पर पंजीकृत डाक की ओर से 10 दिनों के अंदर बोर्ड कार्यालय में भेजेंगे। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रथम (पैट) और द्वितीय वर्ष (लीट)  इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और प्रथम वर्ष फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वालेेेेेेे विद्यार्थियों का पंजीकरण भी इस वर्ष ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed