फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharampur Devta and Nalwad Fair inaugurated with grand Jaleb, two dozen Gods and Goddesses arrived

Mandi News: धर्मपुर देव और नलवाड़ मेले का भव्य जलेब के साथ शुभारंभ, दो दर्जन देवी-देवता पहुंचे

Thu, 04 Apr 2024 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में छह दिवसीय देव व नलवाड़ मेले का भव्य जलेब के साथ गुरुवार को शुभारंभ हुआ। 

विज्ञापन
Dharampur Devta and Nalwad Fair inaugurated with grand Jaleb, two dozen Gods and Goddesses arrived
नलवाड़ मेले का भव्य जलेब के साथ शुभारंभ, दो दर्जन देवी-देवता पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में छह दिवसीय देव व नलवाड़ मेले का भव्य जलेब के साथ गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मेले में शिरकत करने के लिए इलाके के दो दर्जन देवी-देवता पहुंचे हैं। पुराना धर्मपुर शीतला माता परिसर में सभी देवी-देवता इकट्ठा हुए। इसके बाद मंडलायुक्त मंडी राखिल काहिलों ने देवी-देवताओं की पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई, जो बाबा कमलाहिया व माता शीतला की अगुवाई में आगे बढ़ी और मेला स्थल पर पंहुची। सबसे आगे देवी-देवता चले। फिर महिला मंडलों की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


मेला स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राखिल काहिलों ने मेले का शुभारंभ झंडा लहराकर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पुरानी संस्कृति को संजोने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे हमारा भाईचारा भी कायम रहता है। मेले में सभी का सहयोग जरूरी होता है और इसमें सभी को खुलकर सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बैलों की पूजा करके नलवाड़ मेले का भी शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


देव धुनों से गूंजा धर्मपुर
धर्मपुर में देवता व नलवाड़ मेले की शोभा बढ़ाने के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा देवी-देवता पहुंचे हैं। उनके आगमन से धर्मपुर देवमय हो गया है। देव धुनों से पूरा धर्मपूर गूंज उठा है। मेले में स्थानीय कुल गुरू बाबा कमलाहिया कमलाहगढ़ से पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। वहीं सक्रैणधार से जालपा माता, धर्मपुर से शीतला माता, बनाल देव सहित दो दर्जन देवी-देवता पंहुचे है। लोग अपने अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed