फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhaniram Shandil said do not defame the pharma industry, know the facts before speaking

धर्मशाला: धनीराम शांडिल बोले- फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य

Thu, 27 Jul 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 07:38 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि महज कुछ लोगों की वजह से पूरे प्रदेश के फार्मा उद्योग को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए और जो भी लोग इस पर बयानबाजी करते हैं, वे तकनीकी तथ्यों से अनभिज्ञ हैं। 

विज्ञापन
Dhaniram Shandil said do not defame the pharma industry, know the facts before speaking
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि महज कुछ लोगों की वजह से पूरे प्रदेश के फार्मा उद्योग को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए और जो भी लोग इस पर बयानबाजी करते हैं, वे तकनीकी तथ्यों से अनभिज्ञ हैं। ऐसे लोग तथ्यों की जानकारी बिना गलत बयानबाजी न करें। इससे देश में हिमाचल की छवि खराब होती है। प्रदेश में बन रही दवाइयां गुणवत्ता के सभी मानकों पर खरा उतरती हैं।

विज्ञापन


हर साल प्रदेश की फार्मा कंपनियों से दवाइयों के लाखों बैच बिक्री के लिए निकलते हैं। दवाइयों की गुणवत्ता में कमी आने के कई कारण होते हैं। इनमें रखरखाव में कमी, उचित तापमान का अभाव, ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई लापरवाही आदि शामिल है। ऐसे में हर दवाइयों की शुद्धता पर सवाल उठाना सही नहीं है। दवाओं की गुणवत्ता पर हायतौबा मचाने वाले पहले तकनीकी जानकारी हासिल करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य ड्रग कंट्रोलर विभाग की ओर से प्रदेश में चल रही फार्मा कंपनियों में उत्पादन का नियमित निरीक्षण किया जाता है। कांग्रेस सरकार ने अपने सात माह के कार्यकाल में शिकायतें मिलने पर करीब 30 दवा निर्माताओं के लाइसेंस रद्द किए हैं। राज्य के दवा निरीक्षकों ने पहली बार अनियमितताएं बरतने वाले कई दवा निर्माताओं पर केस दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार भी करवाया है, जिनकी संख्या 11 के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed