Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhami's Bhupendra won the big gardener in Ghanahati

Shimla News: घणाहट्टी में धामी के भूपेंद्र ने जीती बड़ी माली

Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhami's Bhupendra won the big gardener in Ghanahati
घनाहट्टी में आयोजित दंगल में भाग लेते प्रतिभागी।संवाद
विजेता को 51 हजार के नकद इनाम से किया सम्मानित
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खेल मैदान के लिए दिए 15 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्पोर्ट्स कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने घणाहट्टी स्कूल मैदान में अतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता की बड़ी माली हिमाचल के धामी क्षेत्र के भूपेंद्र ने जीती। उन्हें विजेता के तौर पर 51 हजार रुपये की इनामी राशि से नवाजा गया। इसके अलावा छोटी माली के विजेता को 31 हजार रुपये की राशि दी गई। शानदार प्रदर्शन के लिए अन्य विजेता पहलवानों को भी नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दंगल में पुरुषों के अलावा महिला पहलवानों ने भी दांव-पेच लगाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं
दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और दमखम दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

दंगल कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने मेला कमेटी को एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने घणाहट्टी स्कूल मैदान के रखरखाव और खेल संरचना को बेहतर बनाने के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिचंद गुप्ता ने कहा कि यह दंगल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed