फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhami College students rocked to the song Dola Re Dola.

Shimla News: डोला रे डोला गाने पर धामी कॉलेज में छात्रों का धमाल

Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhami College students rocked to the song Dola Re Dola.
मधुनाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

छात्रा मनीषा का नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से शनिवार को मधुनाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।


इसमें मनीषा ने सेमी क्लासिकल नृत्य में डोला रे डोला और सिलसिला ये प्यार का गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रियंका और उनकी सखियों ने पंजाबी नृत्य से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया जबकि मुस्कान और उनकी सखियों के हरियाणवी नृत्य को भी खूब सराहना मिली। इसके अलावा ममता बंसल ने लोकगीत प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक पेश की और भारती ने पंजाबी गीत से समां बांधा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन अनुष्का शर्मा ने किया जबकि केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष रीना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में सांस्कृतिक संयोजक डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. उज्ज्वल राठौर और डॉ. मनीला का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article