{"_id":"5b8fcb35867a557f60165db4","slug":"dgp-sita-ram-mardi-meeting-with-police-officers-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी से बोले थानेदार, खनन रोकने के लिए बनाओ संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी से बोले थानेदार, खनन रोकने के लिए बनाओ संयुक्त टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने और पुलिसिंग में आ रही दिक्कतों को समझने और दूर करने के उद्देश्य से बुधवार को डीजीपी सीताराम मरडी ने पुलिस मुख्यालय में शिमला रेंज के सभी जिलों के एसएचओ के साथ बैठक की। बैठक में अपराध बढ़ने के कारणों के अलावा उनके खुलासे को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा क्राइम ट्रेंड पर भी थाने से लेकर एडीजी स्तर के अधिकारियों ने विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों ने मांग की कि खनन पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए कम से कम जिला स्तर पर एक संयुक्त कमेटी बननी चाहिए इसमें खनन और पुलिस के अलावा वन अधिकारी हों।
विज्ञापन
इनकी मदद से अवैध खनन को रोकने और खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने में आसानी होगी। बैठक के दौरान कुछ अफसरों ने नशीले पदार्थ की पड़ताल के लिए सीमांत जिलों को आधुनिक डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि बैठक में इस बात को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि घटना के खुलासे पर खास ध्यान दिया जाए। साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मरडी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी ताकि पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए सरकार से अपेक्षित सहयोग मिल सके।