{"_id":"5aec457d4f1c1b350b8b811d","slug":"dgp-sita-ram-mardi-call-on-governor-acharya-dev-vrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली हत्याकांड: राजभवन में डीजीपी तलब, सीएम भी राज्यपाल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली हत्याकांड: राजभवन में डीजीपी तलब, सीएम भी राज्यपाल से मिले
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 05 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे हटाने गई टीसीपी महिला अधिकारी की कसौली में हत्या के मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को तलब किया। नाराजगी जताते हुए राज्यपाल ने डीजीपी सीताराम मरडी को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दिल्ली से लौटने के दूसरे दिन राजभवन पहुंच कर राज्यपाल के समक्ष कसौली हत्याकांड पर पूरी स्थिति स्पष्ट की और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने राज्यपाल को बताया कि किस तरह यह घटना हुई और पुलिस कर्मियों ने क्या कार्रवाई की। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई में देरी की वजह भी बताई। बताया कि पुलिस कर्मचारी आरोपी को पकड़ने के काम में लगे थे।
विज्ञापन
उन पर तत्काल कार्रवाई से जांच प्रभावित हो सकती थी। डीजीपी ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।