फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DGP Sanjay Kundu said the screws are being tightened on drug smugglers

Himachal Police: डीजीपी कूंडू बोले- नशा तस्करों पर कसा जा रहा शिकंजा, दो नारकोटिक्स थाने खोलने का प्रस्ताव

Sat, 22 Jul 2023 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू  ने नूरपुर पुलिस जिला का दौरा करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नूरपुर और बद्दी में नारकोटिक्स पुलिस थाने खोलने का भी प्रस्ताव भेजा गया है, जोकि प्रदेश सरकार के विचाराधीन है।

विज्ञापन
DGP Sanjay Kundu said the screws are being tightened on drug smugglers
पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए तत्परता से काम कर रही है। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने राज्य सरकार से प्रत्येक जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र और एक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का भी आग्रह किया है, ताकि जो नशे की लत में फंस चुके हैं वे नशे से बाहर आए और मुख्यधारा से जुड़े। कूंडू ने नूरपुर पुलिस जिला का दौरा करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नूरपुर और बद्दी में नारकोटिक्स पुलिस थाने खोलने का भी प्रस्ताव भेजा गया है, जोकि प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। इससे पहले डीजीपी संजय ने नूरपुर में प्रस्तावित एसपी कार्यालय भवन और पुलिस लाइन के लिए जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही जिला में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा से सटा नूरपुर एक संवेदनशील क्षेत्र है और पुलिस जिला नूरपुर बनने के बाद यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अगस्त 2022 को पुलिस जिला नूरपुर बना था और इस करीब 11 माह में पुलिस में ड्रग, अवैध खनन रोकने व कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय जसूर के निकट एग्रो इंडस्ट्रीज की जगह चिन्हित की है। जमीन पुलिस विभाग के नाम करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा पुलिस लाइन के लिए नागनी के पास जमीन चयनित की गई है। इस अवसर पर डीआईजी अभिषेक दुल्लर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न, सेकंड बटालियन सकोह के कमांडेंट खुशहाल शर्मा, एएसपी मदनकांत, डीएसपी विशाल वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed