फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DGP himachal press conference: said-Less youth on Himachal border adjoining China

चीन से सटे हिमाचल बॉर्डर पर युवाओं की संख्या कम: डीजीपी

Sat, 25 Jul 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
DGP himachal press conference: said-Less youth on Himachal border adjoining China
डीजीपी संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू ने हिमाचल सीमा के साथ लगते चीन बॉर्डर को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के निर्देश पर सरकार ने स्पीति और किन्नौर के बॉर्डर के गांवों का जायजा लेने के लिए पांच आईपीएस अफसरों को भेजा था। अफसरों की रिपोर्ट में बॉर्डर को लेकर हैरतअंगेज बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि चीन बॉर्डर के साथ लगते प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला के गांवों में न सिर्फ  जनसंख्या कम हो रही है, बल्कि युवा रोजगार के लिए प्रदेश के अन्य जिलों या दूसरे राज्यों का रुख कर गए हैं। गांवों में सिर्फ बुजुर्ग महिलाएं ही रह गई हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में आर्थिक स्थिति मजबूत कर रोजगार के साधन पैदा करने होंगे, ताकि युवा गांवों में वापस आएं और स्थानीय सुरक्षा चक्र मजबूत हो। इससे वहां सेना को भी मदद मिलेगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी गई है। केंद्र ने भी प्रदेश सरकार की रिपोर्ट को सराहा है। डीजीपी ने एसपी कार्यालय धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीन से सटे बॉर्डर एरिया में संपर्क मार्ग दुरुस्त करने होंगे। सूचना तंत्र भी मजबूत करना होगा। लोकल लोगों को स्काउटस के रूप में तैनाती देनी चाहिए। 3 हेलीपैड बनाने की मंजूरी मिल गई है।  
विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस की सुरक्षा को नूरपुर में तैनात होगी कमांडो यूनिट 
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान को लेकर जिला कांगड़ा का बॉर्डर एरिया सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। पठानकोट एयरबेस पर पहले ही आतंकी हमला हो चुका है। जम्मू कश्मीर और ममून कैंट भी सीमा के पास ही है। इसलिए उन्होंने सरकार से नूरपुर में कमांडो यूनिट तैनात करने की मांग सरकार से की है। यह यूनिट कुल्लू और शिमला में भी तैनात करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा डीआईजी इंटेलीजेंस का दफ्तर 
डीजीपी ने कहा कि जिला कांगड़ा में सुरक्षा की संवेदनशीलता, बढ़ते अपराध और बढ़ती नशाखोरी को देखते हुए डीआईजी इंटेलीजेंस के शिमला स्थित कार्यालय को धर्मशाला शिफ्ट करने की मांग उन्होंने सरकार से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed