फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees will not be able to visit Lord Raghunath, due to Corona ban on entering the temple

भगवान रघुनाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, कोरोना के चलते मंदिर में प्रवेश पर रोक

Tue, 17 Mar 2020 12:30 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees will not be able to visit Lord Raghunath, due to Corona ban on entering the temple
भगवान रघुनाथ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू में पर्यटक और श्रद्धालु अब अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगे। कोरोना वायरस के चलते श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय श्रद्धालु भी ग्रुपों में मंदिर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


भगवान रघुनाथ जिले के करीब 365 देवी-देवताओं के आराध्य देवता हैं। इनके दर्शन करने के लिए रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें सैलानियों के साथ बाहर से लोगों की संख्या भी काफी रहती है। विदेशी पर्यटक भी आते हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के चलते जिले के देवी-देवता दुनिया भर में विख्यात हैं।
विज्ञापन


भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर में कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन बाहरी लोगों के साथ सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर में सिर्फ स्थानीय श्रद्धालु आ सकते हैं, वह भी एक या दो की संख्या में।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह में किसी भी श्रद्धालु को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगले सप्ताह से चैत्र नवरात्र आरंभ होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं से भीड़ या ग्रुप में न आने की अपील की है। आने वाले दिनों में और भी कदम उठाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed