फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devotees were overwhelmed with emotion witnessing the love of Krishna's friend during the narrative.

Shimla News: कथा में कृष्ण-सखा का प्रेम देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion witnessing the love of Krishna's friend during the narrative.
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण लीला कथा के सातवें और अंतिम दिन सोमवार को कृष्ण और उनके परम सखा सुदामा के प्रेम का वर्णन किया गया। इस दौरान कथा व्यास आचार्य सौरभ ने बताया कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत, पद और प्रतिष्ठा का कोई महत्व नहीं होता। द्वारका पहुंचे निर्धन सुदामा का भगवान श्रीकृष्ण ने जिस आत्मीयता से स्वागत किया, वह भक्त और भगवान के संबंध की अद्भुत मिसाल है। श्रीकृष्ण ने सुदामा को गले लगाया और उनके चरणों का सम्मान किया। सुदामा द्वारा लाए चिवड़ों को भी उन्होंने प्रेमपूर्वक स्वीकार किया। कथा के अंत में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा और प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने कथावाचक का माल्यार्पण कर सम्मान किया। आयोजित कथा में संगीत पर नीरज शर्मा और तबले पर अंकित शर्मा ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article