फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   devotees vehicle fall into gorge two killed 17 injured kangra himachal pradesh

कांगड़ा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, दो की मौत, 17 घायल

Sun, 03 Apr 2022 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, डाडासीबा (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, डाडासीबा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Apr 2022 08:27 PM IST
सार

दुरगांई गांव में चढ़ाई पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में गुरप्रताप सिंह (18) पुत्र सेठी निवासी अमृतसर तेमूवाल जंडियाला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
devotees vehicle fall into gorge two killed 17 injured kangra himachal pradesh
खाई में गिरी पिकअप। - फोटो : संवाद

विस्तार

नवरात्र पर शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप शनिवार देर रात खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 17 घायल हुए हैं। ये सभी श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर से आए थे। यह हादसा कोटला बेहड़ के पास हुआ है। दुरगांई गांव में चढ़ाई पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में गुरप्रताप सिंह (18) पुत्र सेठी निवासी अमृतसर तेमूवाल जंडियाला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हरप्रीत कौर (33) पत्नी सतनाम सिंह को डाडासीबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया लेकिन इन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। निजी गाड़ियों व एंबुलेंस से घायलों को नागरिक अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि हादसे वाली जगह का उन्होंने मुआयना किया है। पिकअप चालक अनिल कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


ये हुए हैं घायल
बब्बी पत्नी बलविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र लाभ सिंह, किशन चंद पुत्र लखविंद्र सिंह, धर्मजीत पुत्र सर्वजीत सिंह, शरणजीत कौर पत्नी सर्वजीत सिंह, बलविंद्र कौर पत्नी प्रताप सिंह, सतविंद्र कौर पत्नी मंगल सिंह, हर्षदीप सिंह पुत्र साहब सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह, सकीना पत्नी गुरप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह पुत्र जगरूप सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, मनप्रीत कौर पुत्री लखविंद्र सिंह, आकाशदीप पुत्र साहब सिंह, रवि पुत्र जगरूप सिंह, आकाशप्रीत सिंह पुत्र करतार सिंह, मनजीत कौर पत्नी जगरूप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed