फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees pay obeisance at mata chintpurni temple una himachal pradesh

Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, अव्यवस्था देख लौटे श्रद्धालु

Sun, 30 Apr 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

रविवार को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दोपहर 12:00 बजे तक लुधियाना सराय को पार कर गई। इस वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सात से आठ घंटे का समय लग गया।

विज्ञापन
Devotees pay obeisance at mata chintpurni temple una himachal pradesh
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में भीड़ वाले दिन मंदिर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में पूरी तरह असफल नजर आ रहा है। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को भी मां के दरबार में बड़ी ज्यादा संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। वहीं भीड़ में व्यवस्था बनाने को लेकर मंदिर प्रशासन के प्रबंधों के दावे खोखले साबित हुए। इस वजह से कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही लौट गए। रविवार को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दोपहर 12:00 बजे तक लुधियाना सराय को पार कर गई।

विज्ञापन


इस वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सात से आठ घंटे का समय लग गया। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर प्रशासन की व्यवस्था को कोसते नजर आए। हालत यह थी कि श्रद्धालुओं की लाइनें काफी देर बाद आगे बढ़ रही थीं। ऐसी अव्यवस्था के बीच लाइनों में लगे श्रद्धालु काफी नाराज दिखे। लुधियाना से आए श्रद्धालु ललित, संदीप और मुनीश ने बताया कि वे आठ घंटों से लाइनों में खड़े हैं। प्रशासन की व्यवस्था बिल्कुल उचित नहीं है।
विज्ञापन


कई श्रद्धालु चोर रास्तों में लाइनों में घुस रहे हैं। इससे कतारें आगे नहीं बढ़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की भी कमी है। यही वजह है कि कई श्रद्धालु ज्यादा भीड़ होने के कारण मंदिर दर्शन किए बिना ही घरों को लौट गए। चिंतपूर्णी मंदिर में अभी कुछ दिन पहले ही सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष की तैनाती की गई थी। लेकिन इसका असर भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बंद कराई चोर रास्ते मंदिर में एंट्री
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को जैसे ही जानकारी मिली की दुकानों के अंदर बने चोर रास्तों से श्रद्धालु लाइनों में घुस रहे हैं। उन्होंने तुरंत इन दुकानों के अंदर से श्रद्धालुओं की एंट्री बंद करवाई। हालत यह थी कि कतारें लगने के बावजूद श्रद्धालुओं की गाड़ियां मंदिर मार्ग पर दौड़ती नजर आईं। इससे भी श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी।


एडीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंदर पाल गुर्जर भी दोपहर के समय व्यवस्थाओं का जायजा लेने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दुकानों के भीतर बने चोर रास्तों की जांच की और मौके पर तैनात अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। एडीसी ऊना ने बताया कि चोर रास्तों से कुछ श्रद्धालु लाइनों में घुस रहे हैं। इसको लेकर शिकायतें उपायुक्त (डीसी) ऊना को मिल रही थी। इसको लेकर रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त ऊना को सौपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed