फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees of Rajasthan offered 108 meter long chunri in Jwalamukhi temple building

Kangra News: राजस्थान के भक्तों ने ज्वालामुखी मंदिर भवन में चढ़ाई 108 मीटर लंबी चुनरी

Thu, 22 Dec 2022 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Dec 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Rajasthan offered 108 meter long chunri in Jwalamukhi temple building
ज्वालामुखी मंदिर भवन में चढ़ाई 108 मीटर लंबी चुनरी - फोटो : संवाद

राजस्थान की भक्त मंडली ने वीरवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 108 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाकर ज्वालामुखी मंदिर में सबसे लंबी चुनरी चढ़ाने का कीर्तिमान बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भक्तों ने इतनी लंबी चुनरी माता के दरबार में भेंट की। इसे बनाने के लिए 45 दिन का समय लगा। राजस्थान के कारीगर सुरेश शर्मा की 20 कारीगरों की टीम ने इसे तैयार किया। इस गहरे लाल रंग की गोटेदार 108 मीटर लंबी चुनरी को तैयार करने में 15 से 20 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यह भक्त मंडली की ओर से खर्च किए गए।

विज्ञापन


मां ज्वाला के प्रति गूढ़ आस्था के कारण भक्त मंडली ने इसे बनाने का निर्णय लिया। इस चुनरी को ज्वाला दरबार के शयन भवन परिसर के ऊपरी भवन पर सुसज्जित किया गया है। इससे पहले डोगरा बटालियन की ओर से विशाल ध्वज ज्वालामुखी मंदिर में लगाया गया था।  मंदिर के पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान के भक्तों ने 108 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई है। राजस्थान के करोली के भक्त हितेश अग्रवाल ने बताया कि माता वैष्णो देवी भक्त मंडली के तत्वावधान से 108 मीटर लंबी चुनरी माता ज्वाला के दरबार में चढ़ाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed