फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dev uthani ekadashi 2022 today, manglik karya will start

Himachal: देवउठनी एकादशी आज, शुरू हो सकेंगे ये मांगलिक कार्य

Fri, 04 Nov 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को चार माह के लिए सो जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। 

विज्ञापन
dev uthani ekadashi 2022 today, manglik karya will start
देवउठनी एकादशी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवउठनी एकादशी शुक्रवार को है और इसी दिन से मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। हालांकि 25 नवंबर तक शुक्र अस्त का प्रभाव भी रहेगा। चुनाव से ठीक पहले मांगलिक कार्य शुरू होने से नेताओं को लोगों के साथ संपर्क का मौका मिल जाएगा। देव उठनी एकादशी के बाद गृह प्रवेश, शादी, सगाई सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को चार माह के लिए सो जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं।

विज्ञापन


श्रीहरि विष्णु इसी दिन राजा बलि के राज्य से चातुर्मास का विश्राम पूरा करके बैकुंठ धाम को लौटे थे। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देवउठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन तुलसी-सालिग्राम का विवाह होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। हालांकि 25 नवंबर तक शुक्र अस्त के चलते सूतक प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन


नेताओं को मिलेगा वोट अपील का मौका
चुनाव से ठीक पहले प्रत्याशी लोगों से संपर्क का मौका तलाश रहे हैं। मंगलकार्य शुरू होने के बाद प्रत्याशियों को इसका मौका मिल जाएगा। नेता कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने पक्ष में वोट अपील का मौका नहीं छोड़ेंगे। लंबे समय से मांगलिक कार्य बंद होने के कारण नेताओं को सामूहिक तौर पर लोगों से वोट मांगने का मौका नहीं मिल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed