फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dev samaj will appeal in supreme court over animal sacrifices in temples.

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा देव समाज

Sat, 27 Sep 2014 06:55 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
Dev samaj will appeal in supreme court over animal sacrifices in temples.

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश से पूरे देव समाज को निराशा हाथ लगी है। ऐसे में अब देव समाज हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। कहा कि न्याय पाने के लिए वह और जिला देवी देवता कारदार संघ दो दिन के भीतर सुप्रीम कोट का दरवाजा खटखटाएंगे। कहा कि देव संसद में सभी देवी देवताओं ने एक मत में बलि प्रथा को जारी रखने का आदेश सुनाया है।

विज्ञापन


कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसको मामले को जिला देवी देवता कारदार संघ के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। कहा कि उन्होंने मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है उधर, जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि मामला देव समाज से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुनर्विचार याचिका खारिज कर चुका है हाइकोर्ट

Dev samaj will appeal in supreme court over animal sacrifices in temples.

ऐसे में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी जाएगी। कहा कि देव समाज मामले को पूरे तथ्यों के साथ उच्चतम न्यायलय में रखेगा। गौर हो कि 26 सितंबर को जहां नग्गर में हुई जगती में जिला कुल्लू समेत मंडी व लाहौल-स्पीति के पौने तीन सौ देवी देवताओं ने भाग लेकर एक मत में कहा कि ...न पुरानी प्रथा छोडेंगे और न नई शुरू करेंगे का फैसला सुनाया है।

जबकि इसी दिन शाम को प्रदेश हाईकोर्ट ने महेश्वर सिंह व जिला देवी देवता कारदार संघ की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। लेकिन अब महेश्वर सिंह व जिला देवी देवता कारदार संघ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed