{"_id":"068389d2cf629af47384937d816a8654","slug":"dev-kamrunaag-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव कमरूनाग को आया शिवरात्रि मेले के लिए बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव कमरूनाग को आया शिवरात्रि मेले के लिए बुलावा
बिंदर ठाकुर /अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sun, 01 Feb 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के बड़ादेव कमरूनाग को शिवरात्रि मेला कमेटी की ओर से मंडी मेले में पधारने का निमंत्रण मिल गया है। देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि के कारज शुरू होते हैं। हाईकोर्ट में बलि प्रथा पर रोक लगने के बाद बड़ादेव के मंडी आगमन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन देवता को निमंत्रण मिलने के बाद कमरूनाग देवता कमेटी ने मंडी मेले की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कमरूनाग देवता कमेटी ने हालांकि अभी देवता के मंडी आगमन को लेकर साफ संकेत नहीं दे रही है, मगर शिवरात्रि मेले के आगाज की सबसे बड़ी जिम्मेवारी अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग के कंधों पर है। शिवरात्रि मेले की परंपरा को कायम रखने के लिए बड़ा देव कमरूनाग का मंडी आगमन बेहद अनिवार्य है। बलि के अतिरिक्त क्या बड़ा देव नारियल स्वीकार करेंगे? यह भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान बड़ा देव कमरूनाग करीब एक माह अपने मूल स्थान से बाहर भ्रमण पर रहते हैं। देवता शिवरात्रि मेले में सात दिन मंडी टारना मंदिर में और उसके बाद मेहमानबाजी में व्यस्त रहते हैं। देवता के प्रति मंडी आगमन पर लोगों में अपने आराध्य देव को लेकर आस्था और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
जिससे एक दिन में देवता अनेक घरों में मेहमानबाजी निपटाते हैं। बलि को लेकर कमरूनाग देवता कमेटी ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए साफ किया है कि जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी जो भी निर्णय लेंगे वह कमरूनाग देवता कमेटी को मान्य होगा।
देवता के कटवाल निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा है कि जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी के निर्णय के बाद ही देवता के मंडी आगमन को लेकर तिथि तय की जाएगी। बड़ा देव को जिला प्रशासन का शिवरात्रि मेले को लेकर निमंत्रण मिलने के बाद देवता से देववाणी और प्रश्नोत्तरी का दौर भी शुरू हो गया है। सर्व देवता समिति ने रविवार को कारदारों की बैठक बुलाई है।