{"_id":"622ee2a239398f2d6a7d3b35","slug":"deputy-neta-pratipaksh-in-himachal-by-himachal-pradesh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल में उपनेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल में उपनेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी
Mon, 14 Mar 2022 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:08 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कवायद में है। प्रदेश कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अब डिप्टी सीएलपी बनाने का मामला भी गरमाने लगा है।
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस तीन कार्यकारी अध्यक्षों के साथ-साथ डिप्टी नेता प्रतिपक्ष (सीएलपी) नियुक्त करने की तैयारी में है। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में शीघ्र बैठक बुलाकर पार्टी हाईकमान अंतिम फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कवायद में है। प्रदेश कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अब डिप्टी सीएलपी बनाने का मामला भी गरमाने लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता लगातार हाईकमान और केंद्रीय नेताओं के पास हाजिरी लगाकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कहते रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने दो बार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली में बैठक के लिए न्योता दिया था, लेकिन प्रदेश में चल रहे बजट सत्र के कारण बैठक नहीं हो पाई। अब माना जा रहा है कि प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बाद हाईकमान किसी भी समय दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक करेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाईकमान ने पंजाब में भी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को अंतर्कलह ने हार का मुंह दिखा दिया।