फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy meyour got a new office

Shimla News: टाउन हॉल में उपमहापौर को मिल गया नया दफ्तर

Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy meyour got a new office
पुराने कार्यालय में टपक रहा था पानी
विज्ञापन

सामान शिफ्ट, अब नए दफ्तर में बैठेंगी उपमहापौर उमा कौशल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मालरोड स्थित टाउन हॉल भवन में नगर निगम उपमहापौर को अब नया दफ्तर दिया गया है। वीरवार को उपमहापौर के पुराने दफ्तर से नए दफ्तर के लिए सामान शिफ्ट कर दिया। शुक्रवार को उपमहापौर उमा कौशल इस नए दफ्तर में बैठेंगी।

नगर निगम का कहना है कि उप महापौर के पुराने दफ्तर में बारिश का पानी छत से टपक रहा था। खिड़कियों से भी बारिश का पानी अंदर आता था जिससे फर्नीचर और फाइलें खराब हो रही थीं। दफ्तर छोटा होने के कारण भी परेशानी हो रही थी। इसीलिए साथ लगते बड़े कमरे में दफ्तर को शिफ्ट किया है। प्रदेश हाईकोर्ट में टाउन हॉल की दूसरी मंजिल में महापौर और उपमहापौर के दफ्तर बनाने की अनुमति दे रखी है। हालांकि पूर्व में भाजपा शासित नगर निगम ने उपमहापौर को टाउन हॉल की गैलरी में छोटा सा कमरा दे रखा था। उस समय भी इसकी छत टपकती थी और परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन उस दौरान इसे शिफ्ट नहीं किया गया। अब उपमहापौर की मांग पर इसे शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि बारिश का पानी छत से टपकने के कारण सामान खराब हो रहा था। इसलिए दूसरे दफ्तर में शिफ्ट करना पड़ा है।

पूर्व डिप्टी मेयर बोले-यह पहले हो जाना चाहिए था
भाजपा शासित नगर निगम में उपमहापौर रहे राकेश शर्मा ने कहा कि टाउन हॉल में डिप्टी मेयर का दफ्तर पहले ही शिफ्ट हो जाना चाहिए था। लेकिन पहले के अधिकारियों ने इसमें अड़ंगा डाले रखा। कहा कि वह भी इस दफ्तर में बैठे हैं, यहां बारिश का पानी अंदर आता था। इसे शिफ्ट करने के लिए पहले भी कई बार कहा गया। उपमहापौर को भी महापौर की तरह बराबर का दफ्तर मिलना चाहिए, यह स्वागत योग्य फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article