{"_id":"65c48d1c99630e54820582ab","slug":"deputy-cm-mukesh-said-data-of-cooperative-societies-in-the-entire-state-will-be-online-people-will-also-be-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश बोले- जिस दिन हमारी गाड़ी अयोध्या पहुंचेगी, श्रद्धालु निशुल्क यात्रा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश बोले- जिस दिन हमारी गाड़ी अयोध्या पहुंचेगी, श्रद्धालु निशुल्क यात्रा करेंगे
Thu, 08 Feb 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:03 PM IST
सार
प्रदेशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मां चिंतपूर्णी दरबार में रोपवे, कई किलोमीटर तक लाइव दर्शन के लिए सड़क किनारे एलईडी सहित तमाम कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोग अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए रेलगाड़ी चला रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा के बदले श्रद्धालुओं से 1,600 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसे लोग याद रखें, जब हमारी गाड़ी चलेगी तो निशुल्क श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जाएगी। प्रदेशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मां चिंतपूर्णी दरबार में रोपवे, कई किलोमीटर तक लाइव दर्शन के लिए सड़क किनारे एलईडी सहित तमाम कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने हरोली के पंजावर गांव में मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर और सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नारे लगा रहे हैं और श्रद्धालुओं से पैसे भी ले रहे हैं। अयोध्या के लिए हमारी तरफ से छह बसें भेजी जा रही हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता हो चुका है। किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी से खाटूश्याम और हमीरपुर से वृंदावन के लिए बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
सहकारी समितियों को बनाएंगे डिजिटल
सहकारिता को लेकर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देशभर में सहकारिता की अलख मियां हीरा सिंह ने जगाई। पहली आवाज ऊना के पंजावर गांव से उठी। आज सहकारिता की शुरुआत को लेकर कई दावेदार सामने आए, लेकिन रिकॉर्ड इस बात का साक्ष्य है कि मियां हीरा सिंह ने इसकी शुरुआत की। प्रदेश की सहकारी समितियों का डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके पहले चरण में 850 समितियों का आंकड़ा डिजिटल किया जाएगा। कुछ सहकारी समितियों में बेईमानी होने से सहकारिता के दायरे को कम नहीं किया जा सकता। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए सारा रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा। प्रदेश सरकार और लोग भी इस रिकॉर्ड पर नजर रख पाएंगे।
विज्ञापन