फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deputy cm mukesh agnihotri room number 201 in Himachal Pradesh Vidhan Sabha Tapovan

विधानसभा परिसर तपोवन: 201 नंबर कमरे में बैठेंगे उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 16 Dec 2022 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कमरे के साथ उप-मुख्यमंत्री के लिए कमरे की व्यवस्था न हो सकी तो उप मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के कमरों के साथ कमरा नंबर 201 में बैठेंगे।

विज्ञापन
deputy cm mukesh agnihotri room number 201 in Himachal Pradesh Vidhan Sabha Tapovan
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीत सत्र के दौरान इस बार तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सहित सदन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उप-मुख्यमंत्री के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर का कमरा नंबर-201 चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कमरे के साथ उप-मुख्यमंत्री के लिए कमरे की व्यवस्था न हो सकी तो उप मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के कमरों के साथ कमरा नंबर 201 में बैठेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि उपमुख्यमंत्री शीत सत्र के दौरान कहां बैठेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उप मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर में कमरा नंबर 201 चिह्नित किया गया है। दूसरी ओर, शीत सत्र के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। गेटों, दीवारों और डंगों पर रंग-रोगन किया जा रहा है। परिसर में उगी झाड़ियों की छंटाई की जा रही है। 
विज्ञापन


सदन में भी किसी मंत्री के साथ साझा करेंगे बैंच
शीत सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन में किसी अन्य मंत्री के साथ बेंच साझा करेंगे। अभी मंत्रिमंडल का गठन न होने से यह तय नहीं हो पाया है कि वह किस मंत्री के साथ सदन में बेंच साझा करेंगे। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चेयर भी इस बार बदल जाएगी। जयराम विपक्ष के खेमे में बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत सत्र के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। तपोवन परिसर में जो भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी, उसे किया जाएगा। परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। - यशपाल शर्मा, सचिव, विधानसभा

निगम-बोर्डों के चेयरमैन को लेकर गोटियां फिट करने में जुटे कांग्रेसी

 प्रदेश सरकार का अभी मंत्रिमंडल तय नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस के नेता निगम-बोर्डों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर गोटियां फिट करने में लगे हैं। जब से सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है, तब से ये नेता सचिवालय में दस्तक दे रहे हैं। इसके अलावा वकील भी हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और सहायक महाधिवक्ता को लेकर सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं। 

प्रदेश सरकार ने अभी सचिवालय में तीन नामित लोगों की तैनाती की है। इनमें सुनील शर्मा को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है, जबकि गोकुल बुटेल को प्रधान सलाहकार आईटी और नरेश चौहान को प्रधान सलाहकार मीडिया लगाया गया है। तीनों को कैबिनेट स्तर का रैंक दिया गया है। सरकार ने इसके बाद नियुक्तियों की प्रक्रिया रोक दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन और शीतकालीन सत्र होने के बाद ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष की तैनाती पर विचार किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed