फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deptt of transport hp organized race on ridge in shimla

रिज पर ‘सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा’ संदेश के साथ दौड़े हजारों धावक, सीएम ने सम्मानित किए विजेता

Sun, 04 Aug 2019 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
deptt of transport hp organized race on ridge in shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में रविवार सुबह साढ़े सात बजे रिज मैदान पर ‘सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा’ संदेश के साथ हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। युवा, पुरुष, महिला, वरिष्ठ नागरिक अलग-अलग वर्ग में दौड़े। आम लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। परिवहन एवं खेल सेवाएं विभाग के मंत्री गोविंद ठाकुर ने रिज मैदान से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


सबसे पहले पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई। इसके बाद पांच वर्ग की अलग-अलग दूरी की दौड़ में शामिल होने वाले धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग के लिए 21 किमी, महिलाओं की दस किमी, गर्ल्स और ब्वॉयज वर्ग की छह किमी, 30 से 60 साल आयु के लिए 3 किमी के अलग-अलग वर्ग में हजारों धावकों सड़क सुरक्षा संदेश को लेकर दौड़ लगाई। सीएम ने धावकों समेत समारोह में मौजूद लोगों को सड़क पर वाहन चलाने संबंधी सुरक्षा बातों पर शपथ दिलाई। चंडीगढ़ से आए कलाकारों ने सड़क सुरक्षा पर लघु नाटिका पेश की।

विज्ञापन

आरकेएमवी और पोर्टमोर की छात्रों ने दिया सुरक्षा का संदेश

deptt of transport hp organized race on ridge in shimla

आरकेएमवी कॉलेज की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर नाटक का मंचन किया। पोर्टमोर की छात्राओं ने समूहगान से सड़क सुरक्षा को लेकर मौजूद लोगों को जागरूक किया। इसमें सैजल, ईशिता, साक्षी, शालू, श्रेया, कृतिका, वैष्णवी, बुलबुल और अनुष्का ने भाग लिया। 

मुख्यमंत्री जयराम ने सम्मानित किए विजेता
सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा दौड़ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सीएम ने सभी वर्ग के विजेता धावकों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया मौजूद रहे।

दुर्घटनाओं में हिमाचल का पांचवां स्थान : गोविंद
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि देश भर में दुर्घटनाओं में हिमाचल का पांचवां स्थान है। प्रदेश सरकार इसमें कमी का प्रयास कर रही है। इस अभियान को आम जनमानस को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली बच्चों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed