{"_id":"5f917ac4b26a461e38513fbd","slug":"depot-will-now-open-in-less-than-100-ration-cards-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब 100 से कम राशन कार्ड पर भी खुल सकेंगे राशन डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब 100 से कम राशन कार्ड पर भी खुल सकेंगे राशन डिपो
Fri, 23 Oct 2020 11:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 100 राशन कार्ड पर डिपो खोलने के नियमों में संशोधन किया जा रहा है। अब 50 या 70 राशनकार्ड पर भी सरकार राशन के डिपो खोलेगी। इसके अलावा क्षेत्र की आबादी और डिपो की दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश सरकार इसका प्रस्ताव तैयार करने में लगी है।
विज्ञापन
27 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब सस्ता राशन लेने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार लोगों को गांव के आसपास ही सस्ता राशन उपलब्ध करना चाहती है। इसलिए प्रदेश सरकार डिपो खोलने के नियमों में बदलाव करने जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाया जाना है।
विज्ञापन
सूबे में 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता
हिमाचल में 18.5 लाख राशनकार्ड कार्ड धारक उपभोक्ता हैं। इन लोगों को डिपो से 3 दालें, 2 लीटर तेल, एक किलो नमक, चीनी और आटा, चावल सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन