फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dependents will get jobs even after death of employees on retirement day in himachal

सरकारी कर्मी की सेवानिवृत्ति के दिन मौत पर भी आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Sat, 23 Feb 2019 08:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/गोहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/गोहर Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Dependents will get jobs even after death of employees on retirement day in himachal

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सेवानिवृत्ति के दिन भी किसी सरकारी कर्मचारी की मौत होती है तो उसके आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जाएगी। जबकि पूर्व सरकार की ओर से बनाए गए प्रावधान में 50 वर्ष की आयु से पहले ही आश्रितों को यह लाभ मिलता था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरोआ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरों के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए।
विज्ञापन


लोगों की व्यथा सुनने के बाद ही आयु सीमा को सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन तक किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में इसका प्रावधान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 बीघा से कम जमीन वाले सभी किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष देने की योजना बनाई है।

उज्ज्वला योजना में पहला गैस रिफिल मुफ्त

Dependents will get jobs even after death of employees on retirement day in himachal

इस योजना से प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत किसान लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि सरकार ने देश की रसोई को धुआं मुक्त करने के उद्ेदश्य से उज्ज्वला योजना आरंभ की है। इस योजना से वंचित रहे परिवारों के लिए राज्य सरकार गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है। अभी तक 50 हजार से अधिक परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। इसके तहत एक निशुल्क रिफिल करने का भी निर्णय लिया है। 

पाकिस्तान के खिलाफ जो फैसला होगा हम तैयार
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय के साथ हम खड़े हैं। हिमाचल न केवल देवभूमि है बल्कि यह वीर भूमि भी है। प्रदेश के लोगों की सशस्त्र बलों में सेवारत सैनिकों और पूर्व सैनिकों की अधिकतम संख्या है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पुलवामा किए गए कायराना हमले से प्रदेशवासियों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed