{"_id":"69a44f4837a4d3255306588a","slug":"demands-of-teachers-shimla-news-c-19-sml1002-684834-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदेश विवि में पदोन्नति और बकाया भुगतान पर शिक्षकों में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदेश विवि में पदोन्नति और बकाया भुगतान पर शिक्षकों में असंतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 मार्च को आमसभा में हपुटवा तय करेगा आंदोलन की रणनीति
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कॅरिअर उन्नयन योजना के तहत लंबित साक्षात्कार और वित्तीय देनदारियों को लेकर शिक्षकों में असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने 6 मार्च को शिक्षा दूरस्थ एवं मुक्त अध्ययन केंद्र के भूमि तल स्थित कक्षा संख्या एक में आमसभा बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।
संघ का कहना है कि कॅरिअर उन्नयन योजना के अंतर्गत साक्षात्कार समय पर न होने से अनेक शिक्षकों की पदोन्नति और वेतनमान प्रभावित हैं। हपुटवा अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने इसे शिक्षकों के साथ प्रशासनिक उपेक्षा करार दिया। महासचिव अंकुश ने बताया कि सातवें वेतन आयोग का लंबित एरियर और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान अब तक न होना भी गंभीर मुद्दा है। शिक्षकों ने आवासीय परिसर में दो नए भवनों के निर्माण, पर्याप्त वाहन पार्किंग सुविधा और यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता नियमों में संशोधन की मांग को भी प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। संघ ने संकेत दिए हैं कि आमसभा में व्यापक भागीदारी के आधार पर आगे की आंदोलनात्मक रूपरेखा तय की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। संवाद