फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensionors

Shimla News: लंबित मांगों को लेकर एमडी से मिले बिजली बोर्ड फोरम के पेंशनर

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
शिमला। राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष ई. एएस गुप्ता और महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल के नेतृत्व में एमडी संदीप कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनके समक्ष लंबित मांगों को उठाया। अवगत कराया कि बोर्ड प्रबंधन की नीतियों के कारण पेंशनरों को उनके सेवानिवृत्ति लाभ जैसे ग्रैच्युटी, लीव ऐन्कैशमेंट तथा कम्यूटेशन का भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने एमडी से आग्रह किया कि पेंशनरों को उनके एरियर का पूरा भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि एसएमएस की ओर से सूचित किए गए संदेश में कई त्रुटियां हैं, ऐसे में पेंशनरों को एक्सल शीट की प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने एमडी को अवगत किया कि हजारों डेड मीटरों को समय रहते बदला जाए तो बोर्ड को करोड़ों रुपये के नुकसान से बचाया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन जारी करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर एसएन कपूर, कुलदीप खरवाड़ा, तेजराज गुप्ता, आरएल चौहान, चेतराम शर्मा, जितेंद्र वालिया, एसएस चौहान, देवेंद्र कुमार, जगमेल ठाकुर, कपूर सिंह, अमर सिंह भलैक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed