फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensionors

विद्युत बोर्ड में अभी तक लागू नहीं किया ओपीएस : गुप्ता

Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम ने गंज बाजार में बैठक कर उठाई मांगें
विज्ञापन

एक साल से नहीं हुआ मेडिकल बिलों का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम की बैठक गंज बाजार में हुई। इसमें प्रदेशभर के जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। फोरम के प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता और महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल ने कहा कि बोर्ड के लिखित में मांगे मानने के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव में प्रदेश के 28 हजार पेंशनर उसी को वोट देंगे जो मुद्दों की बात करेगा।
विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद भी राज्य विद्युत बोर्ड ने अभी तक ओपीएस को लागू नहीं किया है। बोर्ड ने लिखित आश्वासन दिया था कि 2016 से पहले के पेंशनरों की वेतन निर्धारण की प्रक्रिया छह माह के भीतर पूरी की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। कर्मचारियों का वेतन निर्धारण 31 मार्च 2024 तक करने का भी लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन मामले को लटकाने के कारण कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव एन कैशमेंट के लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 23 मार्च को एरियर के भुगतान के आदेश जारी किए थे लेकिन बोर्ड ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विद्युत बोर्ड ने पिछले साल 21 नवंबर की बैठक में जो मांगें लिखित में मानी थीं उनको भी लागू करने में आनाकानी की जा रही है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की गई है। फोरम ने मांग की कि पेंशनरों की लंबित मांगों का निपटारा 15 दिन के भीतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम के प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता ने कहा कि अनुरोध करने के बावजूद मेडिकल बिलों का भुगतान पिछले एक वर्ष से नहीं किया गया है। इलाज जारी रखने में दिक्कत पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed