फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

Shimla News: हितों की अनदेखी पर बिजली बोर्ड के पेंशनरों में रोष

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोर्ड प्रबंधन को तत्काल कदम उठाने का किया आग्रहबिजली सब्सिडी और 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा करें बहाल : एएस गुप्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े तीन ज्वलंत मुद्दों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। फोरम ने इसे पेंशनरों के अधिकारों की उपेक्षा बताते हुए तत्काल समाधान करने की मांग की है। पेंशनरों ने इस बाबत राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

फोरम के प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता और महासचिव चंद्र सिंह मंड्याल ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जिन पेंशनरों को सेवा अवधि में नोशनल वेतन वृद्धि मिली है, उन्हें उसके आधार पर पेंशन लाभ मिलना चाहिए। यह उनका वैधानिक अधिकार है। फोरम ने इस आदेश को अब तक लागू न किए जाने पर नाराजगी जताई और आग्रह किया कि इस पर तुरंत अमल हो, जिससे प्रभावित पेंशनरों को उनका हक मिल सके। उन्होंने सरकार की ओर से पेंशनरों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी और 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को बिना किसी स्पष्ट कारण के वापस लेने के फैसले को अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण करार दिया है। कहा कि इसे खत्म करना पेंशनरों की आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करता है। प्रेस सचिव अमर सिंह भलैक ने बताया कि हाल ही में पेंशन शाखा में कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों का एकसाथ स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे शाखा की कार्यकुशलता पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसका सीधा प्रभाव पेंशनरों को समय पर सेवाएं न मिलने के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने इन कर्मचारियों की वापसी की मांग की है ताकि कार्यों में गति और निरंतरता बनी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोर्ड प्रबंधन इन विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed