फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

Shimla News: पेंशनरों ने की 30 सितंबर से पहले मांगों को पूरा करने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
राजधानी में हुई पेंशनर फोरम की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सोमवार को पेंशनर फोरम की मासिक बैठक हुई। बैठक में विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में बोर्ड प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया गया। ग्रेच्युटी, लीव इनकैश्मेंट, पे फिक्सेशन पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता के बाद बोर्ड प्रबंधन पे फिक्सेशन के लिए 14 रिटायर, 12 डीईओ की तत्काल नियुक्ति करे, ताकि इस कार्य को समयानुसार पूरा किया जा सके। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पे फिक्सेशन में देरी होने के बाद छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है। प्रदेश सरकार के पेंशनरों को यह लाभ बहुत पहले ही प्राप्त हो चुका है। मेडिकल बिलों का समयानुसार भुगतान नहीं किए जाने का सदस्यों ने नोटिस लिया है। बोर्ड से अनुरोध किया कि भविष्य में मेडिकल बिलों का भुगतान प्रति माह किया जाए। चार प्रतिशत डीआर का भुगतान एरियर सहित तुरंत प्रभाव से किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आचार संहिता के समाप्त होने के बाद फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल बोर्ड प्रबंधन से मिलेगा। इसमें पे फिक्सेशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकेश्मेंट संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी। पेंशनरों ने बोर्ड से अनुरोध किया कि 30 सितंबर से पहले इन मांगों को पूरा किया जाए। बैठक की अध्यक्षता ई. एसएन कपूर रिटायर्ड मुख्य अभियंता ने की। शिमला जिला से आए लगभग 30 पेंशनरों को संबोधित किया। महासचिव तेजराज गुप्ता ने फोरम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में अमर सिंह भलैक, चेतराम शर्मा, अरुण तनवर, जेके शर्मा, बलदेव शांडिल, हेतराम पाल, जीएल शर्मा, डीएन शर्मा, एमजी भारद्वाज, विजय कुमार शर्मा, पीसी सरदाना, रिपुदमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed