फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of employees

Shimla News: सरकार की बढ़ाई दिहाड़ी पर सैलरी नहीं दे रही कंपनी, कर्मचारी परेशान

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of employees
शहर की पेयजल व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों को दस महीने के एरियर के लिए काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को सरकार की बढ़ाई दिहाड़ी का फायदा नहीं मिला है। पेयजल कंपनी के तहत ठेकेदार के अधीन काम कर रहे इन कर्मचारियों का दस महीने का एरियर भी जारी नहीं किया जा रहा है।

मजबूरन कर्मचारी ठेकेदार से लेकर कंपनी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शहर में पेयजल व्यवस्था अब शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी संभाल रही है। पानी की आपूर्ति देने से लेकर लीकेज ठीक करने तक का जिम्मा ठेकेदार के अधीन रखे कर्मचारी देख रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल सरकार ने 25 रुपये दिहाड़ी बढ़ाई थी। ठेकेदार ने कर्मचारियों को सितंबर से यह बढ़ी हुई दिहाड़ी दी जबकि इसे अप्रैल से लागू किया जाना था। इसी तरह इस साल भी बढ़ी हुई दिहाड़ी अप्रैल की जगह सितंबर से लागू हो रही है। दोनों साल का करीब दस महीनों का एरियर अब न ठेकेदार दे रहा है और न ही कंपनी जारी कर रही है। दोनों इस मामले को एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। ठेकेदार मुनीष कौशल का कहना है कि सितंबर से बढ़ी हुई दिहाड़ी के अनुसार ही कर्मचारियों को पैसा दिया जा रहा है। अप्रैल से जारी होने वाले एरियर की फाइल कंपनी को भेजी है। अभी कंपनी ने यह पैसा नहीं दिया है। पैसा मिलते ही कर्मचारियों को जारी कर दिया जाएगा। उधर, कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कंपनी के पास एरियर की कोई फाइल नहीं आई है। ठेकेदार को सारा पैसा जारी किया जा चुका है। अभी कोई एरियर लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed