फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand to start work on constructing a separate motor market.

Shimla News: अलग मोटर मार्केट निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to start work on constructing a separate motor market.
व्यापार मंडल ने उप मुख्यमंत्री से किया आग्रह
विज्ञापन

कच्चीघाटी और घोड़ा चौकी के कारोबारियों ने रखा अपना पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। घोड़ा चौकी–कच्ची घाटी व्यापार मंडल ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर शहर के लिए अलग से मोटर मार्केट के निर्माण की मांग की है। कारोबारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर इस कार्य को जल्द शुरू करने और मैकेनिक तथा स्पेयर पार्ट कारोबारियों को इस मार्केट में शिफ्ट करने का आग्रह किया है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलकीत सिंह, महासचिव मदन शर्मा, उपप्रधान यशपाल जोशी, सचिव कमल चंढोक, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, मीडिया सचिव सुभाष शर्मा और कार्यालय सचिव योगेश्वर गौतम ने बताया कि कच्चीघाटी, घोड़ा चौकी और ढली क्षेत्र के मैकेनिकों और स्पेयर पार्ट कारोबारियों के लिए मैहली के पास चिह्नित जगह पर मोटर मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की परियोजना लंबित है। यदि अलग मोटर मार्केट बनाकर दुकानों को शिफ्ट किया जाता है तो इससे क्षेत्र के व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले घोड़ा चौकी, कच्ची घाटी और ढली क्षेत्र के व्यापारियों के लिए मोटर मार्केट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था और सभी कारोबारियों को वहां शिफ्ट करने की योजना बनाई थी। इस संबंध में जिला प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था लेकिन इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मोटर मार्केट बनने से स्थानीय व्यापारियों को कारोबार के लिए स्थायी जगह मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article