फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand to extend taxi permit validity; Indefinite hunger strike amidst the rain.

Shimla News: टैक्सी परमिट अवधि बढ़ाने की मांग पर बारिश के बीच आमरण अनशन

Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to extend taxi permit validity;
Indefinite hunger strike amidst the rain.
प्रशासन ने एक दिन पहले हटाया दिया था टेंट, टैक्सी ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने खुले में जारी रखा प्रदर्शन
विज्ञापन

परमिट अवधि 12 साल करने से नाराज हैं ऑपरेटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टैक्सी, बस, ट्रक, ऑटो, मालवाहक और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के स्टेट परमिट की अवधि 12 साल से अधिक करने और फिटनेस के आधार पर परमिट जारी करने की मांग को लेकर चौड़ा मैदान में शुरू हुआ आमरण और क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
मांगों को मनवाने के लिए ऑल हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर्स एंड ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रत्न शर्मा और पदाधिकारी अभि ठाकुर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनके अलावा पूनम नेगी, शशि शर्मा, सोनू, मनोज ठाकुर, विनय वर्मा और मनु ठाकुर मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठे। डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष टैक्सी ऑपरेटर लगातार अनशन पर बैठे रहे। सोमवार को प्रशासन की ओर से टेंट हटाए जाने के बाद मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बीच भी अनशन जारी रहा। अनशन पर बैठे टैक्सी ऑपरेटर संघ के सदस्यों और प्रदर्शन में शामिल ऑपरेटरों ने तिरपाल बांधकर और उसे हाथ में पकड़कर खुद को बारिश से बचाने का प्रयास किया। राम रत्न शर्मा और अभि ठाकुर के आमरण अनशन के दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रशासन की ओर से शाम चार बजे तक कोई चिकित्सक नहीं भेजा था। ऑपरेटर और उनके परिजन बारिश में भी मोर्चे पर डटे रहे।
विज्ञापन


अभि ठाकुर ने बताया कि अभी तक टेंट लगाने की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जब सामान्य वाहनों को फिटनेस के आधार पर 12 साल के बाद भी सड़क पर चलाने की अनुमति है, तो सिर्फ टैक्सियों और वाणिज्यिक वाहनों पर ही 12 साल की शर्त क्यों लगाई गई है? देश के कई राज्यों में स्टेट परमिट वाले वाहनों की अवधि अलग-अलग है। कुछ राज्यों में टैक्सियों और वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस के आधार पर 25 से 30 साल तक संचालन की व्यवस्था है। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) ने टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में 6 जून 2026 को सरकार की ओर से कांट्रेक्ट कैरिज एप्लीकेशन फीस बढ़ाने को लेकर जारी अधिसूचना पर आपत्तियों और ऑपरेटरों की अन्य मांगों को सुना जाएगा। बैठक में पांच टैक्सी यूनियनों के प्रधानों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनियन ने किया समर्थन
राजधानी टैक्सी ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी शिमला के सचिव संदीप कंवर ने टैक्सी ऑपरेटरों और चालकों की मांगों को लेकर चौड़ा मैदान में अनशन कर रहे ऑपरेटरों को शुभकामनाएं दीं। सोसायटी न तो इस अनशन और अनशनकारियों का विरोध कर रही है और न ही समर्थन। टैक्सी ऑपरेटरों और व्यवसाय से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उनके संबंध में वह सरकार से अपने स्तर पर बात कर रहे हैं। सोसायटी अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अपने तरीके से सरकार के समक्ष अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article