फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand to continue traffic restrictions in Sanjauli market

Shimla News: संजौली बाजार में यातायात पर रोक जारी रखने की मांग

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to continue traffic restrictions in Sanjauli market
शिमला। संजौली बाजार में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने जन-संवाद किया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इसमें लोगों ने संजौली बाजार में यातायात प्रतिबंध जारी रखने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक क्लब संजौली के निकट आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बाजार की भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ते यातायात के बीच पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं साझा की। जन-संवाद में उच्च न्यायालय द्वारा संजौली बाजार में यातायात व्यवस्था के संबंध में पारित आदेश का सम्मान करने की बात कही गई। इस दौरान संघ के महासचिव विजय सनोरिया ने कहा कि उनका कार्यक्रम न्यायालय के आदेश की आलोचना या अवमानना के उद्देश्य से नहीं है। वह अपनी वास्तविक कठिनाइयों, भावनाओं और जनचिंताओं को शांतिपूर्ण तथा सम्मानजनक तरीके से न्यायालय के संज्ञान में लाना चाहते हैं। इस संवाद में नरेश कुमार बंटा, पीआर गुप्ता, प्रताप राणा, अशोक लखनपाल, लता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, उषा सूद, इंदुमती कटियार, राज कुमार शर्मा, शिवेंद्र बटिश, विजय वीर सिंह डोगरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article