फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand for Himachali Cherry increased in metropolitan cities, cargo service reaching Mumbai, Bangalore

Himachali Cherry: हिमाचली चेरी की महानगरों में बढ़ी मांग, कार्गो सेवा से पहुंच रही मुंबई, बंगलूरू

Thu, 09 May 2024 11:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2024 11:48 AM IST
सार

बागवानों को इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। ढली सब्जी मंडी में कोटगढ़, कुमारसैन और ननखड़ी से चेरी की खेप पहुंच रही है। बुधवार को मंडी में चेरी का एक बाॅक्स 200 से 600 रुपये में बिका।

विज्ञापन
Demand for Himachali Cherry increased in metropolitan cities, cargo service reaching Mumbai, Bangalore
हिमाचली चेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश के बड़े महानगरों मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू के लिए हिमाचल की चेरी की सप्लाई कार्गो सेवा के जरिये शुरू हो गई है। चेरी को पिकअप के जरिये चंडीगढ़ तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद हवाई मार्ग से महानगरों में सप्लाई पहुंचाई जा रही है। राजधानी शिमला की ढली सब्जी मंडी में चेरी के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। बागवानों को इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। ढली सब्जी मंडी में कोटगढ़, कुमारसैन और ननखड़ी से चेरी की खेप पहुंच रही है। बुधवार को मंडी में चेरी का एक बाॅक्स 200 से 600 रुपये में बिका। एक बॉक्स में एक किलो चेरी आती है। हालांकि, पहले फसल शिमला की लोकल मार्केट में ही खप जाती थी, लेकिन अब महानगरों से हिमाचल के चेरी की मांग आ रही है। ऐसे में बाहरी मंडियों में भी इसे हवाई सेवा (कार्गो) से भेजना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसे हवाई सेवा के माध्यम से भेजने का मुख्य उद्देश्य इसकी गुणवत्ता को बरकरार रखना होता है। चेरी नाजुक फल होता है, हल्का सा दाग पड़ने पर भी यह जल्दी खराब हो जाता है। हवाई सेवा के जरिये चेरी बिना खराब हुए बाहरी राज्यों में पहुंच जाती है। हिमाचल में बागवानों का रुझान चेरी की फसल की ओर बढ़ रहा है। सेब के साथ-साथ अब चेरी भी बागवान के बागीचों को तैयार कर रहे हैं। सेब की तुलना में चेरी की खेती की लागत कम है और इसकी फसल जल्द तैयार हो जाती है। ढली मंडी के कुशान ट्रेडर्स केटी 46 नंबर फर्म के संचालक यशवंत शर्मा ने बताया कि इस बार शिमला में चेरी की फसल अच्छी है। बागवानों को दाम भी अच्छे मिल रहें हैं। इन्होंने बताया कि एक दिन में मंडी में करीब 1500 से दो हजार चेरी के बॉक्स पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ तक पिकअप में भेजे जा रहे हैं चेरी के बॉक्स
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि पहले मंडी से चंडीगढ़ तक चेरी के बॉक्स को पिकअप में लोड कर भेजे जा रहे हैं। फिर वहां से हवाई मार्ग से मुंबई, कोलकाता, अमृतसर और बंगलूरू को इसकी सप्लाई भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में पूणे, महाराष्ट्र और गुजरात में भी इसकी सप्लाई भेजी जाएगी। दूसरे नंबर पर विक्रमादित्य हैं। इनके पास 1,01,39,61,033 (101 करोड़) की चल-अचल संपत्ति है। हिमाचल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed