फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delta Plus variant of Corona was not found in Himachal, disclosed in the report of samples sent to Delhi

राहत: हिमाचल में किसी में नहीं मिला कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट, दिल्ली भेजे सैंपलों की रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 29 Jun 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 10:49 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला है। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया है। राज्य में भी बाहरी देशों के स्ट्रेन प्रवेश कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Delta Plus variant of Corona was not found in Himachal, disclosed in the report of samples sent to Delhi
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। प्रदेश से भेजे गए 76 सैंपलों में डेल्टा वैरियंट मिला है। इसके अलावा 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। हिमाचल से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब में भेजे गए 1113 सैंपलों में आधे से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला है। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया है। राज्य में भी बाहरी देशों के स्ट्रेन प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में दो डेल्टा प्लस के वैरियंट मामले आए हैं। ऐसे में हिमाचल में भी इसकी संभावना बढ़ गई है कि कहीं पंजाब से यह वैरियंट यहां न पहुंच जाए। 
विज्ञापन


हिमाचल में भी डेल्टा प्लस वैरियंट आने की संभावना 
 हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी यहां घूमने आ रहे हैं। ऐसे में जाने-अनजाने में डेल्टा प्लस वैरियंट के हिमाचल पहुंचने से भी नकारा नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed