फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delhi tourist drowned in parvati river himachal pradesh

कुल्लू के मणिकर्ण की पार्वती नदी में डूबा दिल्ली का पर्यटक

Sun, 14 Feb 2021 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
delhi tourist drowned in parvati river himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पार्वती घाटी में पर्यटकों के साथ हादसों का सिलसिला जारी है। रविवार को मणिकर्ण के गलू पुल के पास दिल्ली का 20 वर्षीय पर्यटक पार्वती नदी में डूब गया है। लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। डूबने वाले युवक की पहचान रोहित (20) पुत्र महिंद्र निवासी हाउस नंबर 182, गली नंबर 22, छतरपुर एनक्लेव पार्ट 2, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रोहित अपने दोस्तों के साथ 12 फरवरी को दिल्ली से आया था। 13 फरवरी को सभी दोस्त कसोल पहुंचे थे। 14 फरवरी को सभी घूमने के लिए मणिकर्ण पहुंचे। रविवार करीब पौने एक बजे रोहित पार्वती नदी के किनारे बड़े पत्थर पर अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी बीच रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह पार्वती नदी में गिर गया। पानी का प्रवाह और नदी गहरी होने के कारण दोस्त रोहित को नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पार्वती नदी में पर्यटकों के साथ ऐसे हादसे होते रहे हैं। मणिकर्ण पुलिस चौकी घटना स्थल से नजदीक है, बावजूद इसके पुलिस इस खतरनाक प्वाइंट पर पर्यटकों को आने से नहीं रोकती है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पार्वती में एक पर्यटक डूब गया है। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed