{"_id":"6239ddb54d33ca186128a136","slug":"delhi-to-manali-leh-bus-route-snow-removal-work-remaining-from-20-km-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मनाली-लेह बस रूट: 20 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से मनाली-लेह बस रूट: 20 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष
Wed, 23 Mar 2022 11:07 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:07 AM IST
सार
सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने दावा किया है कि मौसम और परिस्थितियों ने साथ दिया तो मनाली-लेह मार्ग अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मनाली-लेह सड़क(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
देश के सबसे लंबे बस रूट दिल्ली से मनाली-लेह को बहाल करने के लिए 20 किलोमीटर बर्फ हटाने का कार्य शेष है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने दावा किया है कि मौसम और परिस्थितियों ने साथ दिया तो मनाली-लेह मार्ग अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस रूट की दूरी 1032 किलोमीटर है।
विज्ञापन
दिल्ली से लेह पहुंचने के लिए यात्रियों को पहले 36 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब अटल टनल के बनने से रोहतांग पास नहीं जाना होगा और चार घंटे का समय बचेगा। ऐसे में अब यह सफर 32 घंटे का रहेगा। 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने बताया कि टीम लक्ष्य तक पहुंचने के करीब है। सब कुछ ठीक रहा तो मनाली-लेह मार्ग मार्च अंत और अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन