फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi-Leh bus will run on the country's longest route after nine months from June 11

Himachal: देश के सबसे लंबे रूट पर नौ माह बाद दौड़ेगी दिल्ली-लेह बस, बर्फीली वादियां निहार सकेंगे पर्यटक

Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

1026 किलोमीटर लंबे रूट दिल्ली से लेह का बस में सफर करने के लिए तैयार हो जाइये। लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा 11 जून से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Delhi-Leh bus will run on the country's longest route after nine months from June 11
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के सबसे लंबे (1026 किलोमीटर) रूट दिल्ली से लेह का बस में सफर करने के लिए तैयार हो जाइये। लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा 11 जून से शुरू होने जा रही है। सड़क बस के लिए उपयुक्त है। ऐसे में निगम ने नौ माह बाद सामरिक महत्व के मार्ग से बस चलाने की तैयारी पूरी कर दी है। पर्यटक केलांग से लेकर लेह तक बर्फ से लदे चार दर्रों को पार करेंगे और बर्फीली वादियों को निहार सकेंगे। बस में यात्री लेह से दिल्ली 1026 किमी का सफर मात्र 1740 रुपये में कर सकेंगे और सुहाना सफर करीब 30 घंटे का होगा।

विज्ञापन

इस दौरान यात्री दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ लेह-लदाख घूम सकेंगे। यात्रियों को बारालाचा (16,500), नकिल्ला (15,547), तंगलांगला (17,480) और लाचुंगदर्रा (16,616) फुट ऊंचे दर्रे की खूबसूरत वादियां लुभाएंगी। बीआरओ की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद निगम 11 जून को बस रवाना करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिल्ली से दोपहर सवा 12 बजे चलेगी बस
सुबह 5:00 बजे बस केलांग बस अड्डे से लेह के लिए रवाना होगी और लेह से अगली सुबह 5:00 बजे केलांग-मनाली-चंडीगढ़ होकर दिल्ली जाएगी। निगम ने अब दिल्ली के समय में भी बदलाव कर दिया है। अब दिल्ली से दोपहर बाद 2:30 बजे के बजाय 2:15 घंटे पहले चलेगी। इसके अलावा यह बस अब केलांग में भी नहीं रुकेगी और मात्र 30 मिनट रुकने के बाद चालक को बदलकर लेह के लिए सीधी भेजा जाएगा।

विज्ञापन

11 जून सुबह 5:00 बजे बस केलांग से लेह के लिए चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवा के दिल्ली से प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह बस अब केलांग में रात्रि ठहराव नहीं करेगी। नई समयसारिणी के अनुसार अब यह बस दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे तथा चंडीगढ़ से शाम को 6:10 पर चलकर सुबह 5:00 बजे तक केलांग पहुंच जाएगी। आधा घंटा रुकने के बाद 5:30 पर लेह के लिए रवाना होगी। -उमेश शर्मा, कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed