फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delhi deputy cm manish sisodia said one thousand people will join aam aadmi party in himachal pradesh

मनीष सिसोदिया का दावा: कुछ दिन में 1000 और लोग जुड़ेंगे आप से

Thu, 14 Apr 2022 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 10:01 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि लोगों को उम्मीद नहीं है कि भाजपा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली आदि के लिए कुछ कर पाएगी।

विज्ञापन
delhi deputy cm manish sisodia said one thousand people will join aam aadmi party in himachal pradesh
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि कुछ दिन में हिमाचल के एक हजार से अधिक जिले व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता आप में शामिल होने जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें भाजपा से उम्मीद नहीं है कि वह हिमाचल की तरक्की के लिए कुछ कर पाएगी। मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा हिमाचल में पूरी तरह से बिखर चुकी है।

विज्ञापन


भाजपा का हाल ऐसा है कि उसके पुराने नेता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के 30 साल पुराने नेता हरमेल धीमान आप में शामिल हो गए और उनके साथ 20 वरिष्ठ कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि लोगों को उम्मीद नहीं है कि भाजपा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली आदि के लिए कुछ कर पाएगी, वहीं आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई और छटपटाती भाजपा उन लोगों को शामिल करने लगी है, जिन्हें आप निकालने वाली थी। उधर भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल की बेहतरी के लिए आप में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed