फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   delhi based shiksha varta trust cheated 1500 people in himachal

1500 लोगों के लाखों रुपये डकार कर फरार हुआ एनजीओ, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sun, 08 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
delhi based shiksha varta trust cheated  1500 people in himachal

दिल्ली के शिक्षा वार्ता ट्रस्ट के प्रबंधक सूबे के 1500 लोगों से धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। ट्रस्ट ने इन लोगों के लाखों रुपए डकार लिए है। हमीरपुर स्थित कंपनी के कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। ट्रस्ट ने सूबे के लोगों को रोजगार के नाम पर जोड़ा और उनसे आठ महीने काम कराया। 

विज्ञापन


अब एनजीओ से जुड़े लोग वेतन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। ट्रस्ट ने सिक्योरिटी राशि और पंजीकरण के नाम से हरेक से 3 से 5 हजार रुपये तक वसूले हैं। 

ताला लटका देख एससी एसटी ओबीसी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओंकार सिंह भाटिया के नेतृत्व में एनजीओ के कर्मचारियों ने प्रबंधकों के खिलाफ हमीरपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को एनजीओ के चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने उपायुक्त हमीरपुर और पुलिस उपाधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर कंपनी प्रबंधकों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उपायुक्त हमीरपुर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा वार्ता ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ठगी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से पंजीकरण के नाम पर 500 रुपये शुल्क वसूला गया। इसके अलावा इंश्योरेंस, आजीवन सदस्यता और प्रेस पहचान पत्र समेत शुल्क के रूप में प्रत्येक कर्मचारी से 3000 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये वसूले गए। 

8 से 15 हजार रुपये वेतन देने का किया था वादा

delhi based shiksha varta trust cheated  1500 people in himachal

ट्रस्ट के कर्मचारियों को प्रतिमाह पोस्ट के हिसाब से 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये वेतन देने की बात की गई। लेकिन, फरवरी 2017 के बाद किसी भी कर्मचारी को ट्रस्ट ने वेतन नहीं दिया। इन्हें बताया गया था कि वे झुग्गी झोपड़ी में रह रहे प्रवासी बच्चों को पढ़ाएंगे। 

साथ ही शिक्षा वार्ता के नाम पर जो अखबार दिल्ली से प्रकाशित होता है, उस पेपर को भी गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। पूरे प्रदेश में ट्रस्ट ने करीब डेढ़ हजार से अधिक और अकेले जिला हमीरपुर में लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्तियां प्रदान की हैं। 

कुछ दिन पूर्व ही हमीरपुर में ट्रस्ट ने अपने कार्यालय पर भी ताला लगा दिया है। इसके बाद ट्रस्ट के कर्मचारी काफी परेशान हैं। उधर, हमीरपुर में शिक्षा वार्ता ट्रस्ट कार्यालय के जिला प्रभारी ने कहा कि शिक्षा वार्ता ट्रस्ट का पंजीकरण और ट्रस्ट के प्रधान दिल्ली से हैं।

ट्रस्ट प्रबंधकों के  खिलाफ दर्ज हुआ मामला

delhi based shiksha varta trust cheated  1500 people in himachal

उन्होंने खुद ट्रस्ट में करीब आठ से दस लाख रुपये का निवेश किया है। वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।  उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि शिक्षा वार्ता ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। 

पुलिस को मामला दे दिया गया है। डीएसपी रेणू शर्मा ने कहा कि शिक्षा वार्ता ट्रस्ट के प्रबंधकों समेत आठ सदस्यों के खिलाफ पुलिस थाना हमीरपुर में भादंसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र सारे आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed